{"_id":"6ac5fa960f0db3e42b08fa04","slug":"video-daughters-were-honored-on-daughter-day-in-lakhimpur-kheri-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बेटी दिवस पर बेटियों को किया गया सम्मानित, कवियों ने पढ़ीं रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बेटी दिवस पर बेटियों को किया गया सम्मानित, कवियों ने पढ़ीं रचनाएं
Mukesh Kumar
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:23 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में बेटी दिवस के मौके पर मंगलवार रात शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली करीब 12 बेटियों को सम्मानित किया गया। बेटियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैदान खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासमीर अंसारी, पूर्व सांसद कैसर जहां, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, आयोजक मोहन बाजपेई समेत शहर के तमाम सामाजिक लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने बेटियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। सम्मान समारोह के बाद देश और प्रदेश के नामचीन कवियों व शायरों ने अपनी रचनाएं, काव्यपाठ और कलाम सुनाए। कवियों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रोता तालियां बजाते रहे। बेटियों के सम्मान के साथ सजे इस काव्य महाकुंभ का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।