{"_id":"6b02ccdb2e06459e880ac9c1","slug":"video-people-arrived-at-polling-booths-to-check-the-electoral-roll-in-lakhimpur-kheri-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मतदाता सूची देखने बूथों पर पहुंचे लोग, विशेष कैंप में दिखी जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मतदाता सूची देखने बूथों पर पहुंचे लोग, विशेष कैंप में दिखी जागरूकता
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:37 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। अवकाश का दिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने बूथों पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना व परिवार के सदस्यों का नाम देखा। लोगों ने सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरणों का मिलान कर जरूरी जानकारी जुटाई।
शहर के सदर विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा, पीके इंटर कॉलेज और एड कॉलेज समेत कई बूथों पर लोग मतदाता सूची देखने पहुंचे। इस दौरान कहीं नामों की स्पेलिंग में त्रुटियां मिलीं तो कहीं कुछ मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। कई परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने की स्थिति भी सामने आई। मतदाता सूची में कमियां मिलने पर लोगों ने बीएलओ से संपर्क कर उन्हें दुरुस्त कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एडीएम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशेष कैंप के जरिए लोगों को अपने मताधिकार से जुड़े विवरणों की जांच करने का अवसर मिला। लोगों की भागीदारी से अभियान के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। अधिकारियों का जोर है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और दर्ज विवरणों में किसी तरह की त्रुटि न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।