{"_id":"69eeece5bdd69a16900227ef","slug":"video-constables-commissioned-after-ten-months-of-training-in-lakhimpur-kheri-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दस माह की ट्रेनिंग के बाद बने सिपाही, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दस माह की ट्रेनिंग के बाद बने सिपाही, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश
लखीमपुर खीरी में रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 487 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) आयोजित की गई। रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन, एकरूपता और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। करीब 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन आरक्षियों ने देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनते हुए अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईजी किरन एस. ने जवानों के टर्नआउट की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना होगा। उन्होंने जवानों को आधुनिक चुनौतियों, विशेषकर साइबर अपराध जैसे विषयों पर लगातार सीखते रहने की सलाह दी।
एसपी डॉ.ख्याति गर्ग ने नवागत आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को बधाई दी और प्रशिक्षण टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।