{"_id":"6a8bcafd77ac8add9f07bfcb","slug":"police-arrested-the-robbery-accused-in-an-encounter-in-lakhimpur-kheri-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
लखीमपुर खीरी जिले में लूट की घटना में वांछित आरोपी को उचौलिया थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उचौलिया थाने में दर्ज लूट के मुकदमे का वांछित आरोपी बाइक से आ रहा है। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपी
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गोली लगने घायल हो गया। उसने अपना नाम उमेश बताया। वह शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव सरौरी का निवासी है। घायल आरोपी को सीएचसी पसगवां भेजा गया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार उमेश के खिलाफ सेहरामऊ दक्षिणी थाने में विद्युत अधिनियम, मारपीट और धमकी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।