{"_id":"676b0ce7d2678b4c55026114","slug":"light-drizzle-and-snowfall-in-nepals-terai-region-across-the-border-chilled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-135808-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हल्की बूंदाबांदी के साथ सीमा पार नेपाल में बर्फबारी से ठिठुरा तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हल्की बूंदाबांदी के साथ सीमा पार नेपाल में बर्फबारी से ठिठुरा तराई
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:30 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सोमवार रात हुई भीषण बर्फबारी से तराई में भी तापमान गिर गया है। मंगलवार को सर्द हवा ने दिन भर लोगों काे परेशान किया।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे के आसपास जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। एक-आध बार हल्की धूप कुछ क्षेत्रों में निकली जो ज्यादा देर नहीं रही। दिन भर सर्द हवा चलती रही, जिसके चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। लोग गर्म कपड़ों में ही घरों के बाहर निकले।
आज और कल रहेगा घना कोहरा
मंगलवार से बदले मौसम का मिजाज अगले दो और दिन ऐसा ही रहने का अनुमान है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
नेपाल के पहाड़ी जिलों में दूसरी बार हुई बर्फबारी पलियाकलां-धनगढ़ी। सोमवार की रात नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिला डडेलधुरा के हगुल्डे में बर्फबारी हुई। डोटी जिले के पालिका अध्यक्ष भैरव बहादुर साउंद ने बताया कि गैरा, साहू खर्क और खपतड़ क्षेत्र में रात से सुबह तक भीषण बर्फबारी हुई है। बझांग में सुरमा, साइपाल, तलकोट, केदारस्यु, बुंगल पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ गिरी है। बाजुरा के गौमुल, बुढ़ीनंदा और बेतड़ी के गुवाले, अनारखोली, सिगास, मेलौली में बर्फबारी हुई है। नेपाली पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं बर्फबारी का असर तराई क्षेत्र पलिया में भी दिखाई दिया। यहां दिनभर धूप-छांव चलती रही और तेज हवा से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। नेपाल के कैलाली जिले में भी मंगलवार को हल्की बारिश से ठंड बढ़ी हैं। बताया गया है कि सर्दी के मौसम में दूसरी बार दिसंबर में नेपाल में बर्फबारी हुई है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।