{"_id":"6af9f8a63d7be1f432059196","slug":"the-first-modern-aadhaar-service-center-has-been-opened-and-all-work-will-be-done-on-the-lines-of-a-ban-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189829-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र खुला, बैंक की तर्ज पर होगा हर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र खुला, बैंक की तर्ज पर होगा हर काम
Sun, 15 Nov 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सत्यप्रकाश यादव
- फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। आधार से जुड़ा कोई काम हो तो अब पोस्ट ऑफिस और बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र बैंक की तर्ज पर शुरू हो गया है।
एलआरपी चौराहे से छाउछ की ओर हाईवे किनारे खुले इस केंद्र में मैनेजर, पूछताछ काउंटर, कैश काउंटर और आठ बायोमीट्रिक काउंटर बनाए गए हैं। मैनेजर समेत 19 कर्मचारियों की टीम व्यवस्था संभाल रही है। घर बैठे अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचने पर सामान्य तौर पर 10 से 20 मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
केंद्र पर नया आधार बनवाने से लेकर नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में संशोधन की सुविधा है। इसके लिए आधार एप या क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी सुविधानुसार तारीख और समय चुन सकते हैं। निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाती है। यहां बैठने, पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
दस से 12 दिन पहले खुले इस केंद्र पर अब तक 25 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। आधार में नाम दो बार और जन्मतिथि केवल एक बार संशोधित कराई जा सकती है।
नया आधार नि:शुल्क, संशोधन के लिए 75 रुपये
केंद्र पर शून्य से 17 वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड पूरी तरह नि:शुल्क बनाया जाता है। जन्मतिथि में संशोधन, मोबाइल नंबर बदलवाने और अन्य अपग्रेडेशन के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। यह राशि केंद्र के कैश काउंटर पर जमा करनी होती है।
भीड़ और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
अब तक जिले में पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंकों के माध्यम से आधार बनाने और संशोधन का काम होता था। सीमित सत्यापन काउंटर होने से वहां लोगों को इंतजार करना पड़ता था। आधुनिक केंद्र में अपॉइंटमेंट आधारित व्यवस्था से भीड़ नियंत्रित करने और लोगों का समय बचाने में मदद मिलेगी।
ये प्रमुख सुविधाएं
- नया आधार नामांकन (बाल और वयस्क)
- आधार में नाम सुधार
- आधार में पता सुधार
- आधार में जन्मतिथि सुधार
- मोबाइल नंबर अपडेट
- बच्चों का नामांकन (बाल आधार)
- आधार से मोबाइल लिंक/अपडेट
- आधार से संबंधित अन्य सेवाएं
-- -- -- -- -- -
पहले आधार कार्ड से जुड़े किसी भी काम के लिए इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब केंद्र खुलने से काफी राहत मिली है। मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए केंद्र आया था।
-सत्यप्रकाश यादव, लखीमपुर
-- -- -- -- --
आधार में नाम गलत था। अपॉइंटमेंट लेकर केंद्र पहुंचा और 15 मिनट में काम हो गया। शहर में इस तरह का केंद्र खुलना जनपदवासियों के लिए अच्छी बात है।
-कुलवंत, कैमाहरा
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भारत सरकार की पहल से यह केंद्र खुला है। यहां आम जनमानस को नया आधार बनवाने, नाम-पता-मोबाइल नंबर में सुधार और बच्चों का बायोमीट्रिक अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी। यहां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से काम होगा। मदद के लिए पूछताछ काउंटर भी है।
-अनुज वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, कलक्ट्रेट, लखीमपुर खीरी

सत्यप्रकाश यादव- फोटो : सांकेतिक

सत्यप्रकाश यादव- फोटो : सांकेतिक