{"_id":"6aa413d17cbbc1bcad0140f5","slug":"leopard-suddenly-appears-before-youth-going-to-fetch-fodder-in-lakhimpur-kheri-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: चारा लेने जा रहे युवक के सामने अचानक आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: चारा लेने जा रहे युवक के सामने अचानक आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, इलाके में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:14 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के मल्लबेहड़ गांव में शुक्रवार सुबह खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चारा लेने खेत की ओर जा रहे युवक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। युवक पीछे हटकर सुरक्षित गांव पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण अब अकेले खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं।
मल्लबेहड़ निवासी अमित शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत की ओर चारा लेने जा रहा था। वह भगौती प्रसाद के खेत के पास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर अचानक सामने मौजूद तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही अमित घबरा गया और बिना देर किए पीछे हटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। गांव पहुंचकर उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ दोबारा दिखाई नहीं दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आसपास के इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से खतरा बना हुआ है। खेती-किसानी और चारा लेने के लिए खेतों में जाने वाले लोगों में विशेष चिंता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
वन विभाग ने भेजी टीम
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग सक्रिय हो गया। धौरहरा वन रेंज के रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मल्लबेहड़ में तेंदुआ होने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों और मौजूदगी के संकेतों की तलाश कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अकेले खेतों में न जाने की सलाह
क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अकेले खेतों की ओर जाने और झाड़ियों व सुनसान स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, घेरने या पकड़ने का प्रयास न करने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।