{"_id":"6abaa2af53fd98a8920ba46f","slug":"bjp-mla-says-contractors-are-bringing-disrepute-to-the-government-in-lakhimpur-kheri-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: सड़क धंसी तो भड़के भाजपा विधायक, बोले- ठेकेदार सरकार को कर रहे बदनाम, अब जूतों से सेवा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: सड़क धंसी तो भड़के भाजपा विधायक, बोले- ठेकेदार सरकार को कर रहे बदनाम, अब जूतों से सेवा होगी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शनिवार रात हाईवे स्थित रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज की सड़क धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल तो उठे ही हैं, साथ ही सरकार की भी काफी किरकिरी हुई है। निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों से विधायक अमन गिरि इस मामले में आपत्ति जताते हुए रोष व्यक्त किया और खरी-खोटी सुनाई।
सोमवार को अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी हाईवे शशांक भार्गव, सहायक अभियंता प्रशांत सिंह, कार्यदाई संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष वैश्य क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। ओवर ब्रिज के ऊपर सड़क धंसने, सड़क पर गड्ढा होने का कारण जानने के लिए खोदाई कराई।
अधिशाषी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि पुल के ऊपर जमा हुए पानी का रिसाव होने से सड़क धंस गई है। करीब 30 मीटर सड़क प्रभावित है। इसे ठीक कराया जाएगा। अधिकारियों के आने की सूचना पर पहुंचे विधायक अमन गिरि ने अधिकारियों और प्रोजेक्ट मैनेजर को खरी खोटी सुनाई।
'भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे ठेकेदार'
विधायक ने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसे ठेकेदार पैदा हो गए हैं, जो भाजपा और सरकार को बदनाम कर रहे हैं। जिन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। पूर्व में भी पुल की दीवारें फूल गई थी। जिसकी एमएनआईटी से जांच कराई गई थी।
विधायक ने कहा कि जब तक मरम्मत कार्य हो नहीं जाता, प्रोजेक्ट मैनेजर यही रहेंगे। अन्यथा अब जूतों से सेवा होगी। वह मामले को मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक ले जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में किसी तरीके से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि मरम्मत कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।