Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post Office Life Insurance: Get Up to 10 Times Coverage with Just Rs 100 Investment and Tax Benefits

बचत की डाल लें आदत: 100 रुपये से शुरू करें जीवन बीमा, मिलेगा 10 गुना सुरक्षा कवर; टैक्स में भी छूट

Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
सार

डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं के तहत 18 से 55 वर्ष तक के लोग कम प्रीमियम में बीमा सुरक्षा का लाभ उठा सकेंगे। योजना में 100 रुपये के न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम से शुरुआत और आयकर की धारा 80सी के तहत छूट का प्रावधान बताया गया है।
 

विज्ञापन
Post Office Life Insurance: Get Up to 10 Times Coverage with Just Rs 100 Investment and Tax Benefits
बचत कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

डाक विभाग की जीवन बीमा योजना का लाभ शहर से गांव तक सबको मिलेगा। सिर्फ भविष्य का वित्तीय जोखिम सुरक्षित नहीं होगा बल्कि मात्र 100 रुपये के न्यूनतम वार्षिक निवेश पर 10 गुना तक सुरक्षा कवर और आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के लोग उठा सकते हैं। आगरा परिक्षेत्र के सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि ग्रामीण निवासियों और ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उपलब्ध ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 100 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 15 वर्ष की परिपक्वता अवधि तय की गई है।
विज्ञापन


वहीं, बचत-सह-बीमा योजना के तहत 1,000 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 16 वर्ष की परिपक्वता अवधि रखी गई है। इन दोनों योजनाओं में अधिकतम बीमा राशि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। प्रवर डाकपाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में बचत की आदत डालकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed