{"_id":"6982129278fb048644024e32","slug":"video-two-accused-wanted-in-attempted-murder-case-arrested-with-country-made-pistols-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा
कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्लूपुरवा मोड़ के पास नशेबाजी का विरोध करने पर एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया गया। जिस मामले में सोमवार रात को पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को तमंचे के साथ पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
बता दे कि एक फरवरी रविवार की रात कल्लूपुरवा निवासी ओमप्रकश अपने बेटे और बहू के साथ एक कार्यक्रम से होकर घर को लौट रहे थे तभी गांव के मोड़ के पास चार लोग मिले और उनसे नशेबाजी करने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने उन पर फायर झोंक दिया जिससे गोली गले और कंधे के बीच जा गली जिससे वह घायल हो गए। घायल की पत्नी जानकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शिवम, विशाल, कल्लू, बुद्धिलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर जाजमऊ के चंदन घाट ढ़ाल के पास से शिवम निवासी गुर्री पुरवा व विशाल निवासी कल्लू पुरवा को पकड़ लिया गया जिनके पास 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया जो घटना में प्रयुक्त किया गया। वहीं शेष अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।