Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Three people, including a Kanpur couple, missing near Tibet border; family appeals to District Magistrate
{"_id":"6a95a6a0e0f2b4ab880b9ea1","slug":"video-three-people-including-a-kanpur-couple-missing-near-tibet-border-family-appeals-to-district-magistrate-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से हैं लापता, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से हैं लापता, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार
नेपाल में आई आपदा के बाद कानपुर के एक परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पीरोड निवासी प्रवीण द्विवेदी के बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी मिश्रा और पंकज के छोटे भाई की पत्नी पूनम मिश्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत बॉर्डर से लापता हो गए हैं। 25 अगस्त के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। इससे परेशान प्रवीण ने सोमवार को डीएम के जनता दर्शन में पहुंचकर परिजन की तलाश में मदद करने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने गृह मंत्रालय और आपदा आयुक्त को सूचना भेजने की बात कही है।
परिजन के मुताबिक तीनों 20 अगस्त को काठमांडू पहुंचे थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वे कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुए। 25 अगस्त को रागिनी ने भाई प्रवीण से फोन पर बात की थी। उस समय उन्होंने यात्रा मार्ग में नेटवर्क की समस्या बताई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई दिन गुजरने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन ने प्रधानमंत्री कार्यालय और नेपाल की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर तीनों की लोकेशन पता लगाने का अनुरोध किया है। अभी तक वहां से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।