{"_id":"6a95a880e6a38a1f1e04bbac","slug":"video-shuklaganj-youth-attacked-with-an-axe-by-intoxicated-individuals-case-registered-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: युवक पर नशेबाजों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: युवक पर नशेबाजों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा गांव में रविवार की रात शौच करने युवक को नशेबाजों ने कुल्हाड़ी व फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार देर रात वह घर से कुछ दूरी पर शौच करने गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। नशेबाजों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर गांव के ही महेश, मनोज कुमार, सुरेश व उमेश ने फावड़ा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर घायल कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।