{"_id":"6ae9f8814322cbd5b30ed952","slug":"video-shuklaganj-gic-clerk-on-motorcycle-run-over-by-tractor-trolley-dies-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: बाइक सवार जीआईसी क्लर्क को ट्रैक्टर-टॉली ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: बाइक सवार जीआईसी क्लर्क को ट्रैक्टर-टॉली ने रौंदा, मौत
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर बाजार मोड़ के सामने मंगलवार दोपहर बाइक सवार जीआईसी क्लर्क को पीछे से आए मौरंग लदे ट्रैक्टर-टॉली ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर बैठे कार मैकेनिक ने कूद कर अपनी जान बचाई और भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि खराब कार की मरम्मत कराने के लिए युवक कार मैकेनिक को लेकर घर की ओर आ रहा था तभी दुर्घटना हुई।
गायत्रीनगर भातू फार्म निवासी प्रवीण मिश्रा (37) अपनी खराब कार की मरम्मत के लिए सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से अपनी बाइक से मैकेनिक लाने की बात कहकर निकले। करीब 12 बजे मरहला चौराहे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।सड़क पर गिरने पर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। प्रवीण की मौके पर ही मौत हाे गई। बाइक पर पीछे बैठा आजादनगर निवासी मैकेनिक आदित्य मौर्य कूदकर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कूदने के दौरान आदित्य को भी चोटें आईं। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पास मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजन को जानकारी दी गई। बदहवास पिता अरुण ने बताया कि प्रवीण की पांच साल पहले प्रिया से शादी हुई थी जिससे उसके एक चार साल का बेटा अधर व एक चार माह की बेटी है।
प्रिया तकिया पाटन में लेखपाल के पद पर तैनात हैं जो पांच माह से मातृत्व अवकाश पर हैं। जबकि प्रवीण अचलगंज के हड़ाहा के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात था। मौत की खबर सुन पत्नी प्रिया, मां शशि व दादी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।