{"_id":"6ae9a71bb30097efd5092d28","slug":"video-kaul-singh-negi-condoles-death-of-former-rampur-mla-nand-lal-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: कौल सिंह नेगी बोले- नंदलाल का निधन रामपुर और हिमाचल के लिए अपूरणीय क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: कौल सिंह नेगी बोले- नंदलाल का निधन रामपुर और हिमाचल के लिए अपूरणीय क्षति
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल के आकस्मिक निधन पर पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन और भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदलाल का निधन रामपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल, सौम्य और स्पष्ट व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
कौल सिंह नेगी ने कहा कि नंदलाल कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने लगातार चार बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पूर्व में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी रहे और सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले नंदलाल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सहायक महानिरीक्षक (एडीआईजी) के रूप में सेवाएं दी थीं। कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में नंदलाल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
कौल सिंह नेगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, समर्थकों तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।