{"_id":"6ab55a7e7479baa1cb00746c","slug":"video-saraiya-crossing-railway-crossing-cable-snapped-intermittent-traffic-jam-lasted-eight-hours-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया क्रॉसिंग: रेलवे फाटक का तार टूटा, आठ घंटे रूक-रूककर लगा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया क्रॉसिंग: रेलवे फाटक का तार टूटा, आठ घंटे रूक-रूककर लगा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी
सरैया रेलवे क्रॉसिंग के फाटक का तार गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बंद करते समय टूट गया। इसकी वजह से दोनों ओर से फाटक बंद नहीं हो सके। ऐसे में इमरजेंसी स्लाइडर लगाकर आठ घंटे तक रेल संचालन कराया गया। इस बीच सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर आठ घंटे के बीच कई बार रूक-रूक कर जाम भी लगा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही, जिसे किसी तरह निकलवाकर रवाना किया गया।
सुबह सात बजे जैसे ही रेलवे फाटक के तार टूटने की सूचना मिली सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। गेट मैन ने बताया कि जिस वक्त तार टूटा अप रेल लाइन से कानपुर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी जो कुछ देर के लिए खड़ी रही। उसे बाद में झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इसके बाद इमरजेंसी स्लाइडर फाटक लगाकर ट्रेनों का संचालन दोपहर तीन बजे तक किया गया। इस बीच मुख्य फाटक का लॉक भी खराब हो गया, जिससे मरम्मत कार्य में समय अधिक लगा। दोपहर तीन बजे के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर रेल संचालन सामान्य हो सका। हालांकि कोई भी ट्रेन प्रभावित न होने की जानकारी दी गई है। इस बीच कई बार रूक-रूक कर सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम लगा जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।