Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Traffic arrangements to change on Kartik Purnima; designated parking sites set for vehicles

कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर बदलेगी यातायात व्यवस्था, वाहनों के निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल

Sun, 22 Nov 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 22 Nov 2026 09:18 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर बदली यातायात व्यवस्था सोमवार रात 11 बजे से लागू हो जाएगी। बिठूर से परमट तक रूट डायवर्जन रहेगा। 

विज्ञापन
Kanpur: Traffic arrangements to change on Kartik Purnima; designated parking sites set for vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। 23 नवंबर की रात 11 बजे से 24 नवंबर को स्नान समाप्त होने तक बिठूर, अटलघाट, परमट और सिद्धनाथ घाट जाने वाले रास्तों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं।
विज्ञापन


इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
बिल्हौर-नानामऊ मार्ग : बिल्हौर और शिवराजपुर से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहे से बांगरमऊ नहीं जा सकेंगे। इन्हें अरौल और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। अरौल से आने वाले वाहन भी नानामऊ से यू-टर्न लेकर इसी रास्ते से जाएंगे।
विज्ञापन


परियर पुल-चौबेपुर मार्ग : उन्नाव सीमा से परियर पुल होकर चौबेपुर जाने वाले भारी वाहन बिठूर के शनिदेव चौराहे की ओर नहीं आएंगे। इन्हें गंगा बैराज और मंधना से निकाला जाएगा। चौबेपुर से आने वाले भारी वाहन भी मंधना-गंगा बैराज होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंधना-बिठूर मार्ग : मंधना से आने वाले भारी वाहन ब्लू वर्ल्ड तिराहे से चुंगी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें यश कोठारी चौराहे से गंगा बैराज भेजा जाएगा। मंधना और कल्याणपुर से आने वाले भारी वाहनों को भी यश कोठारी चौराहे से बिठूर जाने की अनुमति नहीं होगी। एस कोठारी चौराहे से बड़े सवारी वाहन बिठूर नहीं जा सकेंगे। इन्हें ब्लू वर्ल्ड तिराहे से रास्ता मिलेगा।

अटल घाट-कर्बला मार्ग : गंगा बैराज से भारी वाहन अटल घाट और कर्बला नहीं जा सकेंगे। इन्हें एस कोठारी चौराहे से कल्याणपुर की ओर भेजा जाएगा। मैनावती मार्ग और कंपनीबाग से भी भारी वाहन कर्बला व गंगा बैराज नहीं जा सकेंगे।

वीआईपी रोड-जाजमऊ मार्ग : कंपनीबाग चौराहे से वीआईपी रोड होकर बीमा चौराहे और जाजमऊ तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन्हें जीटी रोड से रामादेवी या कल्याणपुर की ओर जाना होगा। बीमा चौराहे से सिद्धनाथ घाट की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

सरसैया घाट मार्ग : फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिने मुड़कर सरसैया घाट नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा होकर निकलना होगा।

शुक्लागंज मार्ग : कानपुर से शुक्लागंज जाने वाले हल्के और भारी वाहन नया गंगा पुल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इन्हें झाड़ी बाबा चौराहे से नरौना चौराहा होते हुए जाजमऊ गंगा पुल से जाना होगा।
 
Trending Videos

यहां होगी वाहनों की पार्किंग
बिठूर : परियर पुल से आने वाले वाहन ध्रुव टीला मार्ग के बाएं किनारे खड़े होंगे। चौबेपुर से आने वालों के लिए शनिदेव चौराहे से पहले बस और कार पार्किंग रहेगी। ब्लू वर्ल्ड तिराहे से आने वाले श्रद्धालु चुंगी चौराहे से पहले मां पीतांबरा मंदिर के सामने बस और पास के फार्म हाउस में कार-बाइक खड़ी कर सकेंगे।
परमट घाट : कंपनीबाग और रावतपुर से आने वाले श्रद्धालु वक्कल पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। फूलबाग और पुलिस लाइन की ओर से आने वालों के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे पार्किंग रहेगी।
अटल घाट : कंपनीबाग और मैनावती मार्ग से आने वाले श्रद्धालु कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क पर वाहन खड़े कर सकेंगे।
सरसैया घाट : फूलबाग और बड़ा चौराहा से आने वाले श्रद्धालु सरसैया घाट से चेतना चौराहे के बीच सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग कर सकेंगे।
सिद्धनाथ घाट : श्रद्धालुओं को घाट से पहले निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने होंगे।

 

समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल : 9454402413
ट्रैफिक हेल्पलाइन : 9305104387
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed