Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Lecture held on healthy daily routine; speaker advises including seeds, nuts, fruits, and vegetables in diet
{"_id":"6ab54db8d0f33bebcf02a798","slug":"video-lecture-held-on-healthy-daily-routine-speaker-advises-including-seeds-nuts-fruits-and-vegetables-in-diet-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्वस्थ दैनिक दिनचर्या विषय पर हुआ व्याख्यान, वक्ता ने कहा- भोजन में बीज, मेवे, फल और सब्जी करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्वस्थ दैनिक दिनचर्या विषय पर हुआ व्याख्यान, वक्ता ने कहा- भोजन में बीज, मेवे, फल और सब्जी करें शामिल
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में गायत्री परिवार के संयुक्त सहयोग से स्वस्थ दैनिक दिनचर्या विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता सारस्वत ने कहा कि दिन की शुरुआत जल्दी उठकर कृतज्ञता के साथ करनी चाहिए। सुबह आशीर्वाद, शुभकामनाओं या प्रार्थना के साथ अभिमंत्रित जल का सेवन लाभकारी है। उन्होंने नियमित व्यायाम और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। डॉ. सारस्वत ने कहा कि भोजन संतुलित, सात्विक और संस्कारित होना चाहिए। आहार में बीज, मेवे, सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए। रात में अच्छा साहित्य पढ़ने के साथ आत्म-मूल्यांकन और पर्याप्त नींद को भी जरूरी बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में हेल्थ कमेटी का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य रेजीडेंट्स के संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। कार्यक्रम में डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. पाविका लाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. रश्मि यादव और डॉ. प्रतिमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।