{"_id":"6addcef37acd76f5040fc565","slug":"video-kanpur-young-man-was-run-over-by-an-unidentified-vehicle-while-crossing-the-highway-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अंधेरे में कई गाड़ियां ऊपर से गुजरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अंधेरे में कई गाड़ियां ऊपर से गुजरीं
कानपुर के बिल्हौर कस्बे में धौरसलार रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार रात हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय युवक रवि गौतम को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अंधेरा होने के कारण कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक जयपुर में लकड़ी पॉलिश का काम करता था और भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने घर आया था। सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस और एनएचएआई टीम ने अवशेष समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जबकि परिजनों ने पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।