{"_id":"6ade2aa291becba80d069e3e","slug":"video-kanpur-weapons-worshipped-on-the-foundation-day-of-shiv-shakti-akhada-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शिव शक्ति अखाड़ा के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन, तलवार-त्रिशूल के साथ गूंजा ब्रह्मनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शिव शक्ति अखाड़ा के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन, तलवार-त्रिशूल के साथ गूंजा ब्रह्मनाद
किदवई नगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम में रविवार को शिव शक्ति अखाड़ा के द्वितीय स्थापना दिवस पर शस्त्रोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन, निहंग सरदारों और संन्यासियों के शस्त्र संचालन, ब्रह्मनाद वादन और वीर रस के काव्य पाठ ने लोगों में उत्साह भरा। संतों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता पर जोर दिया।
सनातन महासंघ के संस्थापक डॉ. गौतम खट्टर ने कहा कि नई पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। मुख्य अतिथि डॉ. साध्वी प्राची दीदी ने सनातन संस्कृति और धार्मिक पहचान मजबूत करने के लिए संगठित होने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय वीर रस कवि राम भदावर के काव्य पाठ ने भी उत्साह जगाया। महंत मधुराम शरण शिवा महाराज ने जाति-संप्रदाय से ऊपर उठकर एकता और मंदिरों में अखाड़ा परंपरा को जीवित रखने पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने शस्त्र पूजन को साहस, आत्मरक्षा और कर्तव्यबोध का प्रतीक बताया।
वेदपाठी बच्चों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। निहंग सरदारों, बटुकों और संन्यासियों ने शस्त्र संचालन व ब्रह्मनाद का प्रदर्शन किया। शिवाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में पहुंचे बच्चों ने ध्यान खींचा। लोग तलवार, त्रिशूल, गदा, बंदूक, रिवॉल्वर और कृपाण के साथ सेल्फी लेते दिखे। स्वामी डॉ. मदन गोपाल दास, डॉ. शिवदत्त, कृष्णदास महाराज, शिवकांत महाराज, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, विधायक महेश त्रिवेदी और पंकज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।