{"_id":"6ade304b3b701219b0063af4","slug":"case-of-woman-s-murder-accused-confesses-to-the-incident-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चकेरी हत्याकांड: कातिल प्रेमी बोला- वो कहती थी तुम्हारी बेटी का गैंगरेप करवाऊंगी, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकेरी हत्याकांड: कातिल प्रेमी बोला- वो कहती थी तुम्हारी बेटी का गैंगरेप करवाऊंगी, इसलिए मार डाला
Sun, 25 Oct 2026 10:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:34 PM IST
सार
जेल जाने से पहले महिला के हत्यारोपी प्रेमी ने पुलिस के सामने घटना कबूली। आरोपी ने कहा कि महिला प्रताड़ित कर रही थी इसलिए मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चकेरी स्वर्णजयंती विहार में 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला की हत्या के आरोपी प्रेमी सेन पश्चिमपारा निवासी पप्पू पासवान को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इससे पहले उसने पुलिस को दिए कबूलनामे में बताया कि वर्ष 2022 में महिला ने उस पर बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। डेढ़ साल पहले दोबारा संपर्क में आने के बाद मुकदमे में समझौते के लिए बुलाकर प्रताड़ित कर रही थी... इसलिए मार डाला।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पप्पू से पूछताछ में पता चला कि मूलरूप से देवरिया निवासी महिला ने करीब 12 वर्ष पूर्व जाजमऊ निवासी अपने बहनोई से निकाह किया था। हालांकि, 3-4 साल रहने के बाद महिला ने उसे छोड़ दिया। इसी दौरान वर्ष 2021 में पप्पू पासवान से कांशीराम कॉलोनी में रहने के दौरान मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, इसी दौरान महिला को पप्पू के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इस पर महिला ने उसके खिलाफ 2022 में बिधनू थाने में पहली शादी छिपाकर शोषण करने, धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

Trending Videos
दोनों के बीच बीते डेढ़ साल से दोबारा संबंध स्थापित हो गए थे। पूछताछ में पप्पू ने स्वर्णजयंती विहार में किराये के कमरे में गला दबाने के बाद सिर दीवार में पटककर हत्या करने की बात कबूली है। बताया कि महिला ने उसकी 13 वर्षीय बेटी का गैंगरेप करवाने की बात कही। यह सुनकर वह खुद पर आपा खो बैठा था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी आकिब कुरैशी की भूमिका नहीं मिली है।