{"_id":"69e7a1347c57bd053c03a064","slug":"video-kanpur-sdm-conducts-surprise-inspection-of-gaushala-and-school-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसडीएम ने गौशाला तथा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एसडीएम ने गौशाला तथा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियों को दूर करने के निर्देश
नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर गौशाला और दीपापुर प्राइमरी स्कूल का एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
महाराजपुर गौशाला में दाना और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही कमियों को देखते हुए खंड विकास अधिकारी सरसौल को संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने पर जोर दिया गया।
वहीं दीपपुर प्राइमरी स्कूल में टूटी पानी की टोटी और खराब रनिंग वाटर सप्लाई को सुधारने के निर्देश दिए गए।
बच्चों की कम संख्या को देखते हुए शिक्षकों को प्रयास कर सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। खंड विकास अधिकारी को विद्यालय की समस्याओं पर शिक्षकों के फीडबैक के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।