{"_id":"6a64cab0871412063f0b6e68","slug":"video-kanpur-revenue-team-demolishes-illegal-construction-on-government-land-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ढहाया, लेखपाल ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ढहाया, लेखपाल ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
सचेंडी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को राजस्व टीम ने गिरवा दियाl रोड किनारे अवैध कब्जे की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थीl शनिवार को सदर राजस्व टीम ने अवैध निर्माण को गिरवा दियाl
कानपुर सदर तहसील के सचेंडी क्षेत्र के उदयपुर गांव के क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पटेल ने बताया कि गाटा संख्या 1056 जो की सरकारी अभिलेखों में खलिहान की भूमि के रूप में दर्ज है। डेढ़ महीने पहले इस रोड के किनारे की सरकारी जमीन पर मकान निर्माण कराए जाने की शिकायत आई थीl शिकायत पर उनके द्वारा स्वयं जांच कर अवैध निर्माण को रोके जाने के बावजूद भी उदयपुर निवासी दशरथ अवैध निर्माण करा रहे थेl जिस पर पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सचेंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीl जांच के बाद शनिवार को सदर तहसील राजस्व टीम, पुलिस टीम के साथ पहुंचकर 100 गज के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।