{"_id":"6a931a7dbb242963c20c4f23","slug":"video-kanpur-rain-spells-disaster-for-dilapidated-houses-four-homes-collapse-two-dead-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जर्जर मकानों पर बारिश आफत बनकर बरसी, चार घर गिरे, दो की गई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जर्जर मकानों पर बारिश आफत बनकर बरसी, चार घर गिरे, दो की गई माैत
जर्जर मकानों पर शनिवार को बारिश आफत बनकर बरसी। फीलखाना के जौहरी का हाता में दीवार गिरने से दो घर जमींदोज़ हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पड़ोसी महिला घायल हो गई। वहीं कलक्टरगंज के नील वाली गली में दो मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इसी तरह, घाटमपुर के मोहनपुर गांव में पशु बाड़े की छत व दीवार ढह गई। इसमें युवक की मौत हो गई।
फीलखाना के जौहरी का हाता निवासी करन कश्यप उर्फ बल्लू (27) सब्जी का ठेला लगाता था। परिवार में मां पुष्पा, बहन आंचल और छोटा भाई अर्जुन हैं। अर्जुन के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश के चलते करन घर में था। मां और बहन रक्षाबंधन पर कानपुर देहात स्थित ननिहाल गईं थीं। इसी दौरान हाते की एक दीवार घर में पड़ी खपरैल की छत पर गिरी। छत ढहने से करन दब गया। पड़ोस में रहने वाली ऊषा कश्यप भी दबकर घायल हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद घायल अवस्था में करन और ऊषा को निकाला गया। दोनों को उर्सला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। ऊषा का इलाज जारी है। देर शाम घर पहुंची करन की मां और बहन बदहवास हो गईं। एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह, एसीपी और फीलखाना थाने का फोर्स भी पहुंचा। एडीसीपी ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई है। महिला का इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।