{"_id":"6b0bfcfe423366da280c6669","slug":"video-kanpur-nagar-panchayat-sets-up-a-garbage-dump-near-mahila-ghat-devotees-likely-to-face-inconvenience-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला घाट के पास नगर पंचायत ने बना दिया कूड़ाघर, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला घाट के पास नगर पंचायत ने बना दिया कूड़ाघर, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
धार्मिक और पर्यटन नगरी बिठूर के महिला घाट के पास नगर पंचायत कर्मियों ने कूड़ाघर बना दिया है। गंगा घाट के नजदीक कूड़ा एकत्र किए जाने से आसपास गंदगी फैलने और दुर्गंध उठने की आशंका है। बिठूर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गंगा स्नान व धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के पास कूड़ाघर बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट जैसे धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नगर पंचायत को यहां से कूड़ाघर हटवाकर किसी दूसरे स्थान पर व्यवस्था करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।