{"_id":"69b95ea81baa79d3ba08b5fc","slug":"video-kanpur-krishna-rukmini-marriage-celebrated-with-devotion-in-sarsaul-devotees-gather-in-large-numbers-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरसौल में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, कथा पंडाल में गूंजे जयकारे और उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरसौल में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, कथा पंडाल में गूंजे जयकारे और उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कानपुर। नरवल तहसील के कस्बा सरसौल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा पंडाल में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की वेशभूषा धारण कर विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। वरमाला की रस्म पूरी होते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर अपनी आस्था प्रकट की।
कथा व्यास ने विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची भक्ति से भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।