फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Intermediate student commits suicide by jumping in front of train

कानपुर: इंटर के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 01 Dec 2025 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:37 PM IST
Kanpur: Intermediate student commits suicide by jumping in front of train
जूही यार्ड के पास सोमवार की सुबह हाईस्कूल टॉपर रहे इंटर के छात्र साकेतनगर निवासी रौनक पाठक (18) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार से छात्र की प्रीबोर्ड परीक्षा थी। परिजनों को बिना बताए बाइक लेकर निकले इकलौते बेटे के स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की। झाड़ियों के किनारे बाइक खड़ी देख रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मियों से जानकारी की तब उसके खुदकुशी करने का पता चला। बेटे का शव देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने परीक्षा के दबाव के चलते छात्र के तनाव में रहने के कारण खुदकुशी की आशंका जताई है। रौनक के पिता आलोक पाठक एक कंपनी में प्राइवेटकर्मी हैं। बेटा रौनक बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर काॅलेज से 12 वीं का छात्र था। परिवार में मां ललिता और बड़ी बहन मिनी हैं। पिता ने फफकते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रौनक बिना किसी को बताए घर से बाइक व हेलमेट लेकर निकल गया। रौनक के अपने दोस्त शिवम के यहां जाने की आशंका के चलते आलोक उसके घर गए तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद परिजनों ने उसकी सभी जगह खोजबीन शुरू की। उसे खोजते हुए गोविंदपुरी स्टेशन के पास जूही यार्ड पहुंचे जहां बाइक खड़ी मिली। आगे जाकर रेलवे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने छात्र के खुदकुशी की जानकारी दी। आलोक ने बताया कि रौनक पढ़ाई में काफी होशियार था इसके बावजूद उसने गलत कदम क्यों उठाया इसे लेकर पूरा परिवार सदमे में हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे से रौनक की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। आशंका जताई कि परीक्षा के दबाव को लेकर तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। जीआरपी गोविंदनगर ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह स्कूल में 97.4 फीसदी अंक पाकर टॉपर था। उसके इस प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसकी फीस माफ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बिजली बिल बकायदारों को ब्याज और छूट देने की योजना का शुभारंभ

01 Dec 2025

VIDEO: SIR अभियान: डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने मतदाताओं से की अपील

01 Dec 2025

हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल छात्र-छात्राओं ने जाना कैसे छपता है अखबार, अलीगढ़ अमर उजाला में की प्रेस विजिट

01 Dec 2025

अलीगढ़ में खुद की शादी टालने के लिए युवती ने प्रेमी से कराई अपनी दादी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

01 Dec 2025

VIDEO: एमजी रोड पर लगा जाम, वाहनों की लग गई कतार

01 Dec 2025
विज्ञापन

Chamba: तीन घंटे यातायात के लिए बाधित रहा भरमौर एनएच

01 Dec 2025

Solan: कालका-शिमला विश्व धरोहर पर चल रहा ट्रेनसेट का ट्राय

01 Dec 2025
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में युवाओं को रोजगार के लिए किया प्रेरित

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- धर्मशाला में 4 दिसंबर को कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ होगा प्रदर्शन

01 Dec 2025

Sirmour: मनीष चौहान बोले, प्रदेश में 35 हजार नये कार्यकर्ता जोड़ेगा भाजपा एससी मोर्चा

01 Dec 2025

Rampur Bushahr: रामपुर में बीएड प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया एड्स और चिट्टा के प्रति जागरूक

01 Dec 2025

बरेली में बिस्मिल नाइट से लौटते वक्त कार पलटी, व्यापारी की पत्नी की मौत

01 Dec 2025

फगवाड़ा से 210 रुपये के लॉटरी टिकट पर निकला 3 लाख का इनाम

लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर सिख सदभावना दल ने लगाई इंसाफ की गुहार

01 Dec 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन हमले बढ़े, बीएसएफ ने हथियार और नशीले पदार्थ किए बरामद

Meerut: घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे युवक को रोकना पड़ा भारी, गाड़ी का शीशा तोड़ने और मारपीट का आरोप

01 Dec 2025

VIDEO: हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की माैत...बाइक का हुआ ऐसा हाल, हेलमेट भी टूट गया

01 Dec 2025

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन...कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थाना हरीपर्वत में नारेबाजी, बोले- दर्ज हो एफआईआर

01 Dec 2025

VIDEO: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं करना होगा इंतजार...नई कंपनी ने शुरू किया कार्य, एक हफ्ते में पूरी होगी प्रक्रिया

01 Dec 2025

महेंद्रगढ़: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेंद्रगढ़: नप के लिए बनाया संभावित सेंसर, कूड़ेदान के भरते ही वॉर्ड वाइज बजेगा अलार्म

VIDEO: कैब वे बदहाल... 60 रुपये लिया जाता है चार्ज फिर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं, सड़क पूरी तरह खराब

01 Dec 2025

'हमें धमकाया जाता है': प्रधानाचार्य देते हैं धमकी, जहांगीराबाद में फीस वसूली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

01 Dec 2025

पिपरा बाबू गांव में बुद्ध बिहार बनवाने की मांग

01 Dec 2025

पनियरा में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

01 Dec 2025

काली पट्टी बांध कर सचिवों ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

01 Dec 2025

पीएसएमए शिविर में हुई 123 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 24 उच्च जोखिम चिन्हित

01 Dec 2025

बिना सुरक्षा उपकरण पहने ही कलक्ट्रेट परिसर में विद्युत तार को ठीक करने लगे कर्मी

01 Dec 2025

आम आदमी पार्टी ने दिया मृत बीएलओ को श्रद्धांजलि

01 Dec 2025

क्षतिग्रस्त नाली का स्लैब बना दुर्घटना का कारण

01 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed