{"_id":"69ada636a8b891c2dc10016e","slug":"video-kanpur-holi-milan-celebration-organized-folk-singer-malini-awasthi-arrives-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: होली मिलन समारोह का आयोजन, लोक गायिका मालिनी अवस्थी पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: होली मिलन समारोह का आयोजन, लोक गायिका मालिनी अवस्थी पहुंचीं
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत की ओर से रविवार को वीएसएसडी कॉलेज मैदान, आजाद नगर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित होली के गीत की प्रस्तुति दी।
सुल्तानपुर की गायिका वंदना मिश्रा ने होली खेले रघुवीरा, जोगिरा सा रा रा रा जैसे कई गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। बालिका सान्वी सिंह ने आज बिरज में होली है रसिया... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वयं सेवक सौभाग्य और संतुष्टि के लिए जीवन को समर्पित कर कार्य करते हैं। प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली। प्रांत संघचालक भवानी भीख, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, अंकुर, अनूप, बैरिस्टर, विकास, प्रकाश शर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, मेयर प्रमिला पांडे, नीलिमा कटियार सहित विहिप के दीनदयाल, विभाग प्रचारक प्रमुख आशीष, प्रवीण, बृजमोहन, सारांश माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।