{"_id":"6ab7d60941041b781f05d9e6","slug":"video-kanpur-heavy-rain-disrupts-normal-life-in-bilhaur-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर में झमाझम बारिश से पानी पानी हुईं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर में झमाझम बारिश से पानी पानी हुईं व्यवस्थाएं
तहसील क्षेत्र में बीते 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने आम और खास सभी को प्रभावित किया है। शनिवार पूरे दिन सभी प्रमुख बजारों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवक बेहद कम रही। लगातार बारिश के कारण सर्वाधिक नुकसान अगेती फसल बोने वाले धान किसानों को होने की आशंका है। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में जल निकासी की नालियां चोक हो जाने से जलभराव की भी सूचना है, जबकि लगातार बारिश के कारण बिजली फाल्ट के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है।
अरौल, इलियासपुर, मकनपुर, विषधन, ककवन और औरोंताहरपुर, उत्तरीपुरा, शिवराजपुर, नदीहा, सखरेज, चौबेपुर आदि इलाकों में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जहां पानी भर गया है, वहीं बिजली न आने से लोग पेयजल की समस्या से भी परेशान हैं। मोबाइल चार्ज होने से ग्रामीणों का संपर्क अपने सगे संबंधियों से टूट गया है। उत्तरीपुरा के कई मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई गलियों में जलभराव होने से लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। यही हाल नगर पालिका बिल्हौर और शिवराजपुर नगर पंचायत के कई मोहल्लों का भी है जहां पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई मोहल्ला की कई गलियों में जल भराव लगातार बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।