फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Supervisor killed in tractor-truck collision

कानपुर: ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में सुपरवाइजर की चली गई जान, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sat, 26 Sep 2026 08:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Supervisor killed in tractor-truck collision
धीरज कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में शनिवार तड़के ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के यहां काम करने वाले कानपुर देहात के रनिया के विलसराया गांव निवासी धीरज कुमार (37) की मौत हो गई। धीरज के परिवार में पत्नी अनुराधा और डेढ़ साल का बेटा है।

विज्ञापन


धीरज के भाई राजू ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन कंपनी का सामान लेकर ट्रैक्टर से श्यामनगर के पास स्थित साइट जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अन्य लोगों को भी चोटें लगने की जानकारी मिली है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारण जाम लग रहे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से थाने के बाहर खड़ा कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed