{"_id":"69c2a384687e29d60f099140","slug":"video-kanpur-bank-employees-stage-protest-in-support-of-strike-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियन के आह्वान पर बैंक प्रबंधन के भेदभावपूर्ण रवैया और द्विपक्षीय समझौते के उल्लंघन के विरोध में बैंक आफ इंडिया कर्मचारी 30 मार्च को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। वहीं हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किदवईनगर स्थित आंचलित
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी, बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के मंत्री सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि बैंक प्रबंधन का रवैया बहुत नकारात्मक है। बैंक प्रबंधन समझौते के प्रावधानों और आपसी सहमति से बने स्टाफ मामलों की रूपरेखा का भी उल्लंघन कर रहा है। कर्मचारियों पर अत्यधिक काम का बोझ डाला जा रहा है। छुट्टियां भी स्वीकृत नहीं की जा रही हैं। और वार्षिक वेतन इंक्रीमेंट को भी रोका जाता जा रहा है। यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मनोज तिवारी, एसके मिश्रा, संत कुमार मिश्रा, अनिल सोनकर, आशुतोष दीक्षित, अनिकेत सिंह, अंशुमान तिवारी, अंकित त्रिपाठी, नितिन शर्मा, रौशुल सचान, रामेंद्र सहाय आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।