{"_id":"6aa2f706b8d1a457df0062b5","slug":"video-iit-to-protect-bpcl-from-cyber-attacks-mou-between-the-two-institutions-expected-soon-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बीपीसीएल को साइबर हमलों से बचाएगा आईआईटी, दोनों संस्थानों के बीच जल्द होगा एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बीपीसीएल को साइबर हमलों से बचाएगा आईआईटी, दोनों संस्थानों के बीच जल्द होगा एमओयू
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अब आईआईटी कानपुर उठाएगा। इस संबंध में जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच समझौता होने की उम्मीद है। इसके बाद आईआईटी कानपुर का सी3आई हब बीपीसीएल को साइबर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना ने संस्थान के सी3आई हब का दौरा किया। उनके साथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं कॉरपोरेट स्ट्रेटजी प्रमुख सेंथिलकुमार जीआर भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने हब में विकसित की जा रही साइबर सुरक्षा तकनीकों, स्टार्टअप और उद्योग केंद्रित नवाचारों की जानकारी ली। सी3आई हब के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर आनंद हांडा ने पेट्रोलियम क्षेत्र के लिए विकसित किए जा रहे साइबर सुरक्षा टूल और तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। आईआईटी अधिकारियों के अनुसार डिजिटल होते ऊर्जा क्षेत्र में साइबर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सी3आई हब पहले से पावर सेक्टर, औद्योगिक ऑटोमेशन, भारतीय पोर्ट एसोसिएशन और भिलाई स्टील प्लांट समेत कई संस्थानों को साइबर सुरक्षा उपलब्ध करा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।