{"_id":"6ab3d74041e9a417da024b15","slug":"video-ghatampur-apna-dal-s-national-vice-president-ashish-patel-holds-review-meeting-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने की समीक्षा बैठक
घाटमपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अपना दल(एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उप्र सरकार में प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल ने पहुंचकर 26 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग समीक्षा बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाई। इस दौरान विधायक सरोज कुरील ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल (एस) अब राज्य स्तरीय पार्टी है। हम सबको मिलकर पार्टी को बढ़ाना है। आप सभी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है कि पार्टी उप्र में आगे बढ़ रही है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू कराया। उन्होंने ने संसद में मुद्दा उठाकर नीट परीक्षा में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू कराया। कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्ता अधिकारों की चाभी है, उसका सदुपयोग हुआ तो जनता को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बिन्दकी विधायक जय कुमार जैकी ने कहा कि हमारी बहन सरोज कुरील घाटमपुर से विधायक हैं। आगामी 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर आ रही हैं। हमारे नेता के आने के समय पर आप सभी की उपस्थित अनिवार्य है। हम सबको एक रहना है, यही हमारी ताकत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।