{"_id":"6ade2aaad41c1287b60305bb","slug":"video-encroachments-on-poni-road-demolished-by-jcb-traders-protest-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोनी रोड पर जेसीबी से ढहाए गए कब्जे, व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोनी रोड पर जेसीबी से ढहाए गए कब्जे, व्यापारियों ने किया विरोध
पोनी रोड चौड़ीकरण में बाधा बने कब्जों को रविवार को पीडब्ल्यूडी ने हटवाया। जेसीबी से करीब आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए गए। इस दौरान कई व्यापारियों ने मानक के अनुरूप कार्य न होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई से इस बार दीपावली पर उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो रहा है। वह त्योहार कैसे मनाएं, समझ में नहीं आ रहा है।
पीडब्ल्यूडी बीते एक महीने से पोनी रोड चौड़ीकरण का काम करा रही। पोनी रोड तिराहे से लोहिया स्कूल तक काम कराया जा रहा। काम में बाधा बने 200 से ज्यादा कच्चे पक्के कब्जों को तोड़ा गया है। रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक छोटे कब्जे को जेसीबी से ढहाया गया। कई व्यापारियों ने मानक के अनुरूप कार्य न होने की बात कही और विरोध जताया। मौके पर मौजूद कार्यदायी एजेंसी के मेट से कई बार लोगों की कहासुनी भी हुई।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले पोनी रोड झंडा चौराहे पर एक मकान की छत को जबरन गिराए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच चल रही है। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी ने बताया कि कराए जा रहे कार्य को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस दीपावली पर पोनी रोड के व्यापारियों का लाखों का नुकसान होगा। क्योंकि यहां सर्राफा व्यापार होने के साथ ही जनरल मर्चेंट और अन्य थोक मार्केट का काम भी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।