Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The public outrage march for Bundelkhand state reached Jhansi and will leave for Orchha Ramraja government on the 13th.
{"_id":"69b2daa22f68391ea30995fb","slug":"video-the-public-outrage-march-for-bundelkhand-state-reached-jhansi-and-will-leave-for-orchha-ramraja-government-on-the-13th-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग के साथ जन आक्रोश यात्रा पहुंची झांसी, 13 को ओरछा रामराजा सरकार के लिए होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग के साथ जन आक्रोश यात्रा पहुंची झांसी, 13 को ओरछा रामराजा सरकार के लिए होगी रवाना
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:54 PM IST
अलग बुंदेलखंड राज्य को लेकर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा मेडिकल कॉलेज के पास लगी महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेडिकल कॉलेज, सदर बाजार, कचहरी होते हुए ईलाइट सिनेमा पहुंची। जहां नेहरू चौक से कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे इव बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे के नारे के साथ मशाल जुलूस प्रारम्भ हुआ जो सीपरी रोड की ओर से तिलक जी की प्रतिमा पर समाप्त कर दिया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत कांग्रेसी मौजूद रहे। 13 मार्च को राम राजा सरकार की नगरी में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए चल रही जनआक्रोश रथ यात्रा ने 14 वें जिले के महानगर क्षेत्र में प्रवेश किया। यह यात्रा 14 जिलों क्रमशः चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ी एवं झांसी देहात में अपार जनसमर्थन प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रही है। मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, प्रदीप झा, भगवान सिंह यादव, रामजी पारीछा, नरेंद्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी, सिकन्दर, आदि लगातार शामिल रहे। पंकज रावत, राजेंद्र शर्मा, गोलू ठाकुर, नरेश वर्मा, हरवंश लाल बीच बीच में सह यात्री रहे। नेहरू चौक से प्रारम्भ मशाल जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के महामंत्री दिनेश भार्गव, आम आदमी पार्ट के जिला अध्यक्ष असद खान, एल.जे.पी के के.एल भास्कर, कुंवर बहादुर आदिम, , कुंवर सतेंद्र पाल सिंह, दिनेश भार्गव, राजेन्द्र सिंह, बीएल भास्कर, नईम मंसूरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार वर्मा, सुनील पुरोहित, आशीष रायकवार पार्षद, अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, शाहजहां बेगम, कुंती राय, पप्पू श्रीवास, प्रभु दयाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, नरेश वर्मा, अनिल कश्यप, अभिषेक तिवारी, अरुण रायकवार, विजय रायकवार, घनश्याम गौतम, नीरज, सिकंदर खान, जगमोहन मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, अनिल रिछारिया, राकेश तिवारी, संतोष श्रिंगीऋषी,शीलू वर्मा, राकेश ,हरीशंकर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।