{"_id":"6919db991cda0017b8032549","slug":"video-students-in-jhansi-appeared-for-the-atul-maheshwari-scholarship-examination-with-enthusiasm-and-zeal-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में हुई अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 1024 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ परीक्षा दी। ओएमआर शीट पर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। केंद्र पर ही परीक्षार्थियों की रोल नंबर की सूची भी चस्पा की गई थी ताकि परीक्षा कक्ष ढूंढने में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो कि दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। परीक्षा के लिए कक्षा नवीं से 12वीं तक के 1906 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 1024 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सचल दल लगातार निरीक्षण करता रहा। परीक्षा होने के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं को सील कर दिया गया। परीक्षा के बाद कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह दो महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।