Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Three trucks have been stranded for 80 hours, and materials are not being taken due to a fault at the Hansari power storage facility.
{"_id":"695f6cec0e15ae14f1083cad","slug":"video-jhansi-three-trucks-have-been-stranded-for-80-hours-and-materials-are-not-being-taken-due-to-a-fault-at-the-hansari-power-storage-facility-2026-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: 80 घंटे से खड़े तीन ट्रक, हंसारी विद्युत भंडार में गड़बड़ी के चलते नहीं ली जा रही सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 80 घंटे से खड़े तीन ट्रक, हंसारी विद्युत भंडार में गड़बड़ी के चलते नहीं ली जा रही सामग्री
हंसारी स्थित विद्युत भंडार में हुई गड़बड़ी का खामियाजा न केवल उपभोक्ता भुगत रहे हैं बल्कि सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्में भी परेशान हैं। पिछले 80 घंटों से बिजली के खंभों से लदे ट्रक भंडार (डिपो) के मुख्य द्वार के पास खड़े हैं लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। चालकों का कहना है कि वे तीन दिन से हिल भी नहीं पा रहे। दो जनवरी को हंसारी स्थित विद्युत भंडार में स्क्रैप के साथ 365 किलोग्राम कॉपर ले जाया जा रहा था। दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया था। गड़बड़ी करने वाले आरोपियों पर प्रेम नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। सहायक अभियंता और स्टोर प्रभारी निलंबित भी हो चुके हैं। गार्ड को भी हटा दिया गया लेकिन कामकाज शुरू नहीं हो सका। इसी का नतीजा है कि कंकरीट उद्योग फर्म के तीन ट्रक पोल से लदे हुए रविवार सुबह से खड़े हैं। उन्हें अभी तक भंडार में नहीं रखा गया। बताया गया कि अभी प्रभार लेने वाले स्टोर प्रभारी नीरज पाठक व सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह की आईडी नहीं बन सकी, लिहाजा काम शुरू नहीं हो सका। इस मामले में मुख्य अभियंता केपी खान हंसारी भंडार में हुई कार्रवाई के बाद अभी नए अधिकारियों को प्रभार दिया है। सामग्री लाने ले जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।