Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TTE humiliates passenger for delay in showing ticket at Jhansi railway station

टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान: 'अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है', कहने वाली TTE निलंबित

Tue, 10 Nov 2026 10:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Akash Dubey Updated Tue, 10 Nov 2026 10:22 PM IST
सार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टीटीई सरिता वर्मा ने यात्री श्रवण कुमार को टिकट दिखाने में देरी पर अपमानित किया। वीडियो वायरल होने पर रेलवे प्रशासन ने सरिता वर्मा को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
TTE humiliates passenger for delay in showing ticket at Jhansi railway station
महिला टीटीई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में थोड़ी देर क्या हुई, महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री पर बरस पड़ीं। उन्होंने स्टाफ के सामने यात्री को अपमानित करते हुए कह दिया कि तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। इतना ही नहीं, यात्री को अंगूठाछाप बताते हुए स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए भी कह दिया।

विज्ञापन


महिला टीटीई के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। झांसी रेल मंडल प्रशासन ने आरोपी महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही टिकट चेकिंग और यात्रियों के सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Trending Videos



लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से कर्नाटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। आठ नवंबर को तीनों झांसी पहुंचे। श्रवण के मुताबिक, उन्होंने पेनुकोंडा से काउंटर पर आरक्षण टिकट लिया था। टिकट पर तीनों की वेटिंग क्रमश: दो, तीन और चार थी। चार्ट बनने के बाद कोच संख्या एस-2 में दो यात्रियों को सीट नंबर 39 पर आरएसी मिली, जबकि तीसरे साथी को इसी कोच में सीट नंबर 47 आवंटित हुई थी।

विज्ञापन

श्रवण का कहना है कि झांसी स्टेशन पर टिकट चेकिंग कर रहीं टीटीई सरिता वर्मा ने उनसे टिकट मांगा। उस समय काउंटर टिकट बैग में कहीं गुम हो गया था। इस पर महिला टीटीई उन्हें अपने कार्यालय में ले गईं। यात्री ने उन्हें बताया कि टिकट उनके पास ही है, लेकिन फिलहाल मिल नहीं रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोच और सीट नंबर के आधार पर रेलवे सिस्टम में पीएनआर की जानकारी निकाली जा सकती है।

विज्ञापन

आरोप है कि महिला टीटीई ने उनकी बात सुनने के बजाय वहां मौजूद स्टाफ के सामने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बैग से टिकट मिल भी गया, लेकिन इसके बाद भी महिला टीटीई का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि उन्होंने यात्री को स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए कहा, जबकि उन्हें आगे लखनऊ जाना था। इसके लिए उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर रखा था।

वायरल वीडियो में महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री से कहती सुनाई दे रही हैं कि तुम्हें कुछ नहीं पता, तुम अंगूठाछाप हो। सीधे यहां से निकल जाओ। दोबारा स्टेशन पर दिख गए तो तुम्हारी खैर नहीं। इस पर यात्री उन्हें बताते हैं कि उन्हें लखनऊ जाना है और उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट बुक किया हुआ है। इसके जवाब में महिला टीटीई कहती सुनाई देती हैं कि फिर बिना टिकट जाओगे... तुम्हें पता है कि कन्फर्म टिकट नहीं हुआ तो ट्रेन में नहीं घुस पाओगे। तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। अभी हम बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं।

एक्स पर शिकायत के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन
अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे अधिकारियों को टैग कर शिकायत की। उन्होंने महिला टिकट चेकिंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घटना का वीडियो भी साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुंचा। झांसी मंडल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला टीटीई सरिता वर्मा को निलंबित कर दिया। साथ ही यात्रियों से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए टिकट चेकिंग और पब्लिक डीलिंग स्टाफ की काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

मामला संज्ञान में आने के बाद महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी टिकट चेकिंग और पब्लिक डीलिंग स्टाफ को यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed