{"_id":"693533ce937d5803d102cf61","slug":"video-jhansi-cctv-footage-surfaces-in-priests-murder-case-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: पुजारी की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पुजारी की हत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बरुआसागर के प्रसिद्ध मनसिल माता मंदिर के पुजारी विशाल कुशवाहा (22) की मौत के बाद घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। करीब 23 सेकेंड लंबे सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी पुजारी को लोहे के माइक स्टैंड से बेरहमी से मारता हुआ दिखाई पड़ रहा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है। दोनों के बीच के आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। निगौना खैरा गांव निवासी विशाल पिछले करीब डेढ़ साल से मनसिल माता मंदिर में पुजारी था। विशाल के परिजनों का कहना है कि मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले बालाराम उर्फ बाला से उसका कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से बाला पुजारी से रंजिश रखता था। दो दिसंबर रात करीब आठ बजे विशाल पूजा की तैयारी कर रहा था, तभी बाला अपने जीजा सलिल के साथ मंदिर में आया। विशाल को आवाज देकर बाहर बुलाया। विशाल के आते ही उनके बीच गाली गलौज होने लगी। आरोपियों ने विशाल को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसका गला घोंटकर वहां से भाग निकले। शोर-शराबा सुनकर लोग पहुंच गए। उसके कुछ देर बाद बाला दोबारा आ गया। जब तब लोग कुछ समझ पाते उसने पास में रखे माइक स्टैंड को उठाकर पुजारी के सिर में दनादन कई वार कर डाले। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। विशाल को अचेत हाल में लेकर लोग मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। शनिवार को विशाल ने ग्वालियर में दम तोड़ दिया। उधर, विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। विशाल की शादी नहीं हुई थी। धार्मिक वृत्ति का होने के नाते वह मंदिर में ही रहता था।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बालाराम उर्फ बाला एवं उसके जीजा सलिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।