{"_id":"6a75fb3f9b26b9eefa0d805f","slug":"video-bike-falls-into-sukhnai-river-in-mauranipur-while-trying-to-avoid-an-e-rickshaw-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर में ई-रिक्शा को बचाने में सुखनई नदी में गिरी बाइक, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर में ई-रिक्शा को बचाने में सुखनई नदी में गिरी बाइक, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर रपटे से सीधे सुखनई नदी में जा गिरी। हालांकि बाइक चालक की सतर्कता व सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे की बाइक सवार सुखनई नदी पुल से गुजर रहा था, तभी अचानक सामने एक ई-रिक्शा आ गया। ई-रिक्शा को टक्कर से बचाने के चक्कर में चालक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया। बाइक को नदी में गिरता देख चालक ने समय रहते पुल पर ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और वह बाल-बाल बच गया। बाइक पुल से सीधे नीचे नदी के गहरे पानी में जा समाई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। चालक व राहगीरों ने नदी में छलांग लगाई और काफी देर तक मशक्कत कर डूबी बाइक की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बाइक को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।