{"_id":"675fbb910e8acf25e0052afa","slug":"police-is-searching-cdr-in-search-of-accused-of-freeing-mufti-jhansi-news-c-11-1-jhs1033-454243-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीडीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीडीआर
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:03 AM IST
Link Copied
परिजनों को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ, घरों में ताला बंद करके भागे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुफ्ती खालिद को छुड़ाने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने रविवार को भी सुपर कॉलोनी समेत आसपास के मोहल्लों में छापा मारा लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कई आरोपी अपने घर में ताला बंद करके भाग निकले। पुलिस परिजनों को उठाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस सीडीआर भी खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार को मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय एनआईए अफसरों समेत पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस आरोप में कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। परवेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, आरोपी घरों में ताला बंद करके भाग निकले।
पुलिस ने आरोपी पप्पू बिरयानी समेत अन्य के परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया लेकिन आरोपी सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। परिजन को थाने लाकर भी पुलिस पूछताछ में जुटी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम लगाई गई है।
17 तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया परवेज
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने रविवार को इस मामले में एक आरोपी परवेज को 17 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। परवेज की ओर से भी कई अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में इस वजह से भारी गहमागहमी रही। कोर्ट ने उसकी 17 दिसंबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा मंजूर कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने उसकी आपराधिक रिकॉर्ड भी कोर्ट के सामने पेश करने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।