{"_id":"6ab2ef2907d9baa6e90ac255","slug":"ba-student-gang-raped-takes-her-own-life-after-threat-to-make-video-viral-jhansi-news-c-11-jhs1019-882245-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी पर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी पर दी जान
Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बीए की 19 वर्षीय छात्रा के साथ छह युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी से डरी छात्रा ने मंगलवार तड़के जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील समेत पांच आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। एसएसपी विकास कुमार और एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। गुरसराय थाने में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर सुशील समेत छह युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसी के गांव का सुशील उसे अपने साथ ले गया। बाद में अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इससे भयभीत होकर छात्रा ने तड़के जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी सुशील पहले भी छात्रा से छेड़खानी करता था। हालांकि, इस संबंध में पहले पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। - डॉ. अरविंद कुमार, एसपी ग्रामीण