{"_id":"69060bef26e23dc7c70787fb","slug":"video-himachal-pradesh-governor-shivpratap-shukla-participated-in-mass-marriage-in-jaunpur-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हुए शामिल
जौनपुर में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में विधायक रमेशचंन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में स्वस्ति वाचन व निकाह के कबूलनामें के बीच 774 जोड़े एक दूजे के हो गए। विवाह में 11 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 58 लगाए गए स्टालों से क्षेत्रवासियों ने आवश्यक जानकारी भी लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि विवाह गृहस्थ जीवन की प्रथम सीढ़ी है। आज से आप सभी एक दूसरे के सुख दुख में साथ देते हुए अपने अपने माता पिता की सेवा करते हुए कर्तव्य पालन में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसे अपना कर्तव्य याद नहीं रहता वह अपनी गरिमा को जल्द ही खो देता है। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए आयोजक रमेश चंद्र मिश्र को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी को सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।