{"_id":"6b0bc2b0404e318099088f8e","slug":"video-women-to-create-income-opportunities-through-maize-based-products-in-gonda-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मक्के के उत्पादों से महिलाएं खोलेंगी कमाई का रास्ता, उपायुक्त उद्योग ने बताई स्वरोजगार की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मक्के के उत्पादों से महिलाएं खोलेंगी कमाई का रास्ता, उपायुक्त उद्योग ने बताई स्वरोजगार की राह
गोंडा में मक्के से लड्डू, बिस्किट और नमकीन बनाकर महिलाएं घर बैठे कारोबार शुरू कर सकती हैं। हुनर को रोजगार में बदलने के लिए उद्योग विभाग प्रशिक्षण, निशुल्क टूलकिट और बैंक ऋण दिलाने में मदद करेगा। शनिवार को बहराइच रोड स्थित ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए।
मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पादों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र के साथ टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाती है। कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक ऋण में भी मदद मिलती है।
ट्रेनर उषा तिवारी ने महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर कमलेश त्रिपाठी ने मक्के से लड्डू, हलवा, बिस्किट, नमकीन और तिल टिक्की बनाने की विधि बताई। कार्यक्रम में तृप्ति श्रीवास्तव, राधा, सुषमा तिवारी, नीतू, सीमा प्रजापति, रुखसाना, रीतू उपाध्याय और रानू सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।