Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए
{"_id":"6a55c485b6614450bc0228ff","slug":"video-video-nahara-ma-gara-sabja-kharathakara-lta-raha-bjaraga-lga-na-bcana-ka-parayasa-kaya-para-bhava-ma-lpata-ha-gae-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में परशुरामपुर मार्ग पर टैरवा बाजार के पास सोमवार शाम सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग नहर में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलता रहा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ रानीपुर गांव निवासी रंगीलाल (60) सोमवार शाम करीब सात बजे टैरवा बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। छपिया मंदिर के आगे परशुरामपुर मार्ग स्थित नहर के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गए।
रंगीलाल के दामाद रोहित भारती ने बताया कि उनके ससुर शाम को बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नहर के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।