{"_id":"6af2ef5806be0178780386d1","slug":"video-khadi-festival-to-be-held-at-gandhi-park-in-gonda-from-november-15-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गांधी पार्क में 15 नवंबर से सजेगा खादी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गांधी पार्क में 15 नवंबर से सजेगा खादी महोत्सव
गोंडा में इस बार खादी महोत्सव का आयोजन शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के बजाय गांधी पार्क में होगा। 15 से 24 नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव में खादी, ग्रामोद्योग और स्थानीय उत्पादों के 120 से अधिक स्टाल लगाने की तैयारी है। इनमें देवीपाटन मंडल की इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी लखनऊ की कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। गांधी पार्क में स्टाल लगाने के लिए टिनशेड तैयार कराए गए हैं। जगह की उपलब्धता के आधार पर फिलहाल करीब 112 स्टाल बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत के अनुसार स्टालों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
महोत्सव में जिले के साथ ही देवीपाटन मंडल और प्रदेश की अन्य पंजीकृत इकाइयां अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। स्टाल आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए इच्छुक संस्थाओं को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में आवेदन करना होगा। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जाएगा। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी देवीपाटन मंडल अजय सिंह ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय उत्पादों को मंच देने और खादी व ग्रामोद्योग इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 15 नवंबर को महोत्सव का उद्घाटन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।