{"_id":"6aa7dfeeeb5a4e17e7067204","slug":"video-gada-sagara-talb-ma-utarata-mal-kashara-ka-shava-shanakhata-naha-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सागर तालाब में उतराता मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: सागर तालाब में उतराता मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं
गोंडा: शहर के मालवीय नगर स्थित सागर तालाब में धोबीघाट के पास सोमवार सुबह करीब 15 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
सागर तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले शिवशंकर सिंह सोमवार सुबह तालाब की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तालाब के पास किशोरी की चप्पल भी पड़ी मिली।
सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन किशोरी की पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।