{"_id":"683ac438844d541f550144b9","slug":"video-gada-ma-caca-ka-satha-matata-ka-pataii-karana-gae-bhataja-ka-mata-gharaval-bl-hataya-ka-gaii-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में चाचा के साथ मिट्टी की पटाई करने गए भतीजे की मौत, घरवाले बोले- हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में चाचा के साथ मिट्टी की पटाई करने गए भतीजे की मौत, घरवाले बोले- हत्या की गई
यूपी के गोंडा में चाचा के साथ मिट्टी पटाई करने गए इस्माइलपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर में कक्षा पांच का छात्र था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
शुक्रवार को उमरी बेगमगंज के इस्माइलपुर निवासी शुभम सिंह अपने भाई, प्रदीप सिंह और अन्य सहयोगियों के साथ परसपुर के धोबही गांव निवासी रामकिशुन व अजय सिंह के घर मिट्टी पटाई का काम कर गए थे। इसी बीच डीजल कम पड़ने पर शुभम पेट्रोल पंप चला गया। वहां से करीब 5:30 बजे वापस लौटा तो प्रदीप ट्रैक्टर से थोड़ी दूर पर पड़ा मिला। पास जाकर देखा तो उसके पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था।
प्रदीप को आनन-फानन सीएचसी बेलसर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां कुछ ही घंटों में उसकी सांसें टूट गईं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।