{"_id":"6aabbd09ed3c0f06fa05ae43","slug":"video-gada-ma-cabra-ka-bjal-katana-sa-bhaugdhaka-vakal-abdakara-caraha-para-paratharashana-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में चैंबरों की बिजली कटने से भड़के वकील, अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में चैंबरों की बिजली कटने से भड़के वकील, अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन
गोंडा में चैंबरों की बिजली काटे जाने से नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। वकीलों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो बिजली का कनेक्शन लेने दिया जा रहा है और न ही बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच रास्ता रोकने को लेकर तनातनी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने अंबेडकर चौराहा, दीवानी परिसर और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। इससे लखनऊ हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
वकीलों का कहना था कि भीषण गर्मी में चैंबरों में बिजली नहीं होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुकदमों के सिलसिले में आने वाले फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि गर्मी में वकील कहां बैठें और फरियादी कहां जाएं।बाद में वकीलों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।