{"_id":"6aaae8239a69f0fe370d9efa","slug":"three-dead-in-road-accidents-gonda-news-c-100-1-brp1002-166249-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में तीन की मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
झंझरी/करनैलगंज/वजीरगंज/मनकापुर/इटियाथोक। जिले में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक के सामने गाय आ जाने से युवक की जान चली गई। वजीरगंज में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मनकापुर में दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत हो गई। वहीं, करनैलगंज और इटियाथोक में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा खास निवासी पराग दत्त (25) मंगलवार शाम बाइक से शुभागपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाय सामने आ गई। बाइक गाय से टकराने से पराग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पराग के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
वजीरगंज के करनीपुर निवासी हरिप्रसाद आर्या (65) मंगलवार शाम राजा हाता के पास सड़क किनारे खड़े थे। अलमारी लादकर जा रही अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। हरिप्रसाद भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मनकापुर के अंबरपुर निवासी किसान परमानंद वर्मा (48) बुधवार शाम बाजार से लौट रहे थे। बक्सरा आज्ञाराम गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में परमानंद की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार राजनीश यादव (18) गंभीर घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ उदित पालीवाल का कहना है कि मनकापुर पुलिस मौके पर है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
करनैलगंज क्षेत्र में गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर कुंवरपुर अमरहा डीहा के पास मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से विजय कुमार (35) की मौत हो गई। वहीं, इटियाथोक के नयागांव के पास बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से अघेहा निवासी अंजनी वर्मा (19) की जान चली गई। अंजनी घास लेने घर से निकली थीं। नवंबर में उनकी शादी तय थी।