{"_id":"6afed39ae0f77001db04ae68","slug":"video-gada-25-vathayalya-ka-bcaca-na-nakal-jaganprkata-ral-abhabhavaka-sa-matathana-ka-apal-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: 25 विद्यालयों के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, अभिभावकों से मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: 25 विद्यालयों के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, अभिभावकों से मतदान की अपील
गोंडा: घर-घर तक मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को 25 विद्यालयों के करीब 2500 विद्यार्थी सड़कों पर उतरे। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर निकले बच्चों ने अभिभावकों और आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गुरुनानक चौक तक पहुंची। विद्यार्थियों ने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि विद्यार्थियों के माध्यम से परिवारों और समाज तक शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पहुंचाना रैली का उद्देश्य है। इसमें श्री गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, बड़गांव, जीआईसी, जीजीआईसी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत 25 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में स्वगणना का कार्य भी चल रहा है। लोगों को इसके प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर पांडेय, शिक्षक नेता अजीत सिंह, विनय कुमार शुक्ला, राजकरन वर्मा और राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।